फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में शराब पार्टी करने पर 15 पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 17 Mar 2017 03:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दूसरे दिन पुलिस की होली पर पुरानी छावनी थाने के भीतर वर्दी में शराब पार्टी करना पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने में महिला टीआई को छोड़कर पूरे स्टाफ ने जमकर शराब पी और डीजे की धुन पर डांस किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जो सिपाही शराब नहीं पी रहा था, उसके गले में जबरन शराब डाल दी। उधर, किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने थाने के 15 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

होली के दूसरे दिन 14 मार्च को पुलिस की होली थी। इसके लिए पुलिस लाइन में अधिकारी से लेकर जवान पहुंचे। यहां पर होली शालीनता से मनाई गई। वैसे यहां भी एसपी से लेकर जवानों ने जमकर डांस किया, रंग-गुलाल लगाया।
विज्ञापन


उधर, पुरानी छावनी के पुलिस कर्मियों को शराब के बिना होली का रंग नहीं जमा और वह शाम को अपने थाने पहुंचे। पुरानी छावनी थाने का मुख्य गेट बंद करवाया और थाना क्षेत्र में बने शराब कारखाने से शराब की बोतलें मंगवाई। म्यूजिक शुरू हुआ और वर्दी में ही शराब की बोतल खोल कर शराब पीना शुरू कर दिया।

शराब की मस्ती में पुलिसकर्मी खुद तो थे ही जो नहीं पी रहा था उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई जा रही थी और लगभग एक घंटे तक जम कर थाने में धमाल मचा। इस बीच किसी ने होली के धमाल का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

ग्वालियर के एसपी डॉ. आशीष कुमार यह वीडियो देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल एडीशनल एसपी से पुरानी छावनी थाने में मचे धमाल की रिपार्ट मंगाई। एडीशनल एसपी ने अपनी रिपोर्ट में यह वीडियो सही पाया। इसके बाद एसपी ने तत्काल कदम उठाते हुए पुरानी छावनी के 15 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें