राज्सथान के झुंझुनूं में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की आग में जलने से मौत हो गई। गुरुवार को हुई ये घटना किशोरपुरा पंचायत के पदमपुरा गांव की है। जांच करने पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को एक केरोसीन की बोतल और एक माचिस की खाली डिब्बी मिली।
बताया जा रहा है कि ये आग छप्पर में रात करीब डेढ़ बजे लगी। आग के लगने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस अभी जांच कर रही है। पशुओं को बांधने वाले बाड़े (छप्पर) में आग लगती देख वहां पड़ोसी और लड़की के परिजन आ गए। छप्पर में भीषण आग लगी हुई थी।
लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जब आग बुझी तो छप्पर के मलबे में लड़की जली हुई अवस्था में मिली। जब उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।