फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय रेप पीड़िता से जन्मे शिशु की मौत, SC ने दी थी गर्भ गिराने की इजाजत

Mon, 11 Sep 2017 07:40 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
13 वर्षीय रेप पीड़िता ने जिस शिशु को जन्म दिया था मात्र 48 घंटे के बाद यहां के सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता बच्ची को चिकित्सीय आधार पर 32 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा था कि बेहतर है कि गर्भ समापन की प्रक्रिया आठ सितंबर को ही की जाए। पीड़िता सातवीं की छात्रा है और मुंबई की रहने वाली है। कानूनन 20 हफ्तों से अधिक का गर्भ गिराने पर रोक है इसलिए पीड़िता ने इसकी इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पढ़ें: 13 साल की रेप पीड़िता ने लड़के को दिया जन्म, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी गर्भपात की इजाजत

लड़की के साथ कथित तौर पर उसके पिता के एक सहयोगी ने रेप किया था। जेजे अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के परिजन पहले तो गर्भपात कराना चाहते थे लेकिन बाद में विचार बदलते हुए वे शिशु को रखने के बारे में सोचने लगे।
विज्ञापन


एक डॉक्टर के मुताबिक शुक्रवार को बच्ची ने सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन के बाद एक शिशु को जन्म दिया था। 1.8 किलोग्राम के इस शिशु की रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मौत हो गई।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि समय से पहले जन्मे इस शिशु को जेजे अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया था। शिशु के अधिकांश अंग पूरी तरह विकसित नहीं हुए थे। रविवार को उसकी स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन मशीन से हटाकर वेंटिलेटर पर रखा था।

पढ़ें: रेप के बाद लड़की की हत्या, शव को सूटकेस में डाल ठिकाने लगाने की कोशिश में दो गिरफ्तार

शिशु को जन्म देने वाली बच्ची अभी भी अस्पताल में
शिशु को जन्म देने वाली रेप पीड़िता बच्ची अभी भी अस्पताल में भर्ती है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ अशोक आनंद उसका उपचार कर रहे हैं। डॉ. आनंद के मुताबिक बच्ची की सेहत में सुधार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें