फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होता नजर आ रहा लेजर ड्रोन कैमरा

Mon, 11 Sep 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
लेजर कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहीं मिली बाघ की लोकेशन, पड्डा मारने का किया प्रयास 
विज्ञापन

देवहा नदी के किनारे बेहरी गांव के ईद गिर्द घूम रहे बाघ को तलाशने के लिए मुंबई से मंगवाए गए लेजर कैमरे भी फेल होते नजर आ रहे हैं। रात को कोहरे के चलते वह काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बाघ ने रात में एक पड्डे को मारने का प्रयास किया लेकिन पड्डा बच गया। सुबह लगभग 3.00 बजे कैमरे में बाघ की एक फोटो भी आई है। 
मरौरी ब्लॉक के बेहरी गांव अमरिया के हिमकरनपुर गांव के मध्य खूनी बाघ पिछले एक माह से घूम रहा है। रविवार की रात में भी मुंबई से आई टीम ने लेजर ड्रोन कैमरे की मदद से बाघ को तलाशने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह सर्च अभियान में लगी टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें गन्ने केे खेत की ओर देवहा नदी के किनारे बाघ और उसके आगे पड्डे के पद चिन्ह मिले हैं जिससे यह माना जा रहा है कि बाघ ने पड्डे पर हमले का प्रयास किया था। वहीं इससे कुछ दूरी पर सुबह करीब 3.00 बजे नदी किनारे लगे कैमरे में बाघ की फोटो भी आई है। इससे बाघ की मौजूदगी स्पष्ट हो गई है। वह क्षेत्र छोड़कर नहीं गया है। उधर हाथियों से भी गन्ने के खेतों के बाहर बाहर गश्त कर बाघ को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। सर्च अभियान के प्रभारी डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि बाघ की तलाश जारी है। टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी के साथ सीके बीनने गई थी महिला 
गजरौला क्षेत्र में रविवार को हुए बाघ के हमले की जांच में घटना जंगल के अंदर पाई गई है। सोमवार को रेंजर डीके श्रीवास्तव ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर लकड़ी के दो गठ्ठरों के साथ एकत्र की गई सींक (झाडू़ का फूल) भी मिले हैं। इसके साथ ही झाड़ी में बाघ द्वारा कुछ दिनों पूर्व मारे गए किसी वन्यजीव का क्षतविक्षत शव मिला है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि बाघ अपने शिकार के पास बैठा था और महिला के करीब पहुंच जाने पर हमला कर दिया। घटना स्थल की जांच के बाद टीम ने गजरौला पहुंचकर महिला के साथ गई युवती मुन्नी देवी से भी जानकारी की। उसने भी जंगल में जाने की बात स्वीकारी है। रेंजर ने बताया कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है। जांच रिपोर्ट डीएफओ को भेज दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें