बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थे, लेकिन मंगलवार को उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।
देश में आज 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18,159 लोग महामारी से उबर गए, जबकि 36 लोगों ने इसके आग हार मान ली। बीते पांच-छह दिनों में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घटबढ़ हुई है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं तो कहीं कम हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है।