फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी: भाजपा विधायक ने की कानून वापस लेने की मांग, एनडीए में ही घिर गए नीतीश कुमार

Tue, 23 Nov 2021 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राज्य में शराब के सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य की नीतीश कुमार सरकार का सख्त रुख साफ दिख रहा है। लेकिन, अब उन्हीं की सहयोगी भाजपा के विधायक ने उनसे इस कानून को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने पर राज्य सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की ओर से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भगवा दल के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने नीतीश कुमार से इस प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की है। 

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा जो इसे (शराबबंदी) लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं वह इसका उल्लंघन कर रहे हैं। परिणामस्वरूप माफियाओं और शराब विक्रेताओं के स्थान पर छात्रों को जेल में बंद किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि जिस तरह कृषि कानूनों को वापस लिया गया है वैसे ही इसे भी वापस लें और इससे निपटने का कोई और रास्ता ढूंढें।

भाजपा विधायक ने कहा कि यह कानून अच्छी नीयत के साथ बनाया गया था लेकिन इसे लागू करने में गड़बड़ी हो गई। शराब माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत ने इस नियम के उद्देश्य के असफल कर गिया है। ठाकुर ने आगे कहा कि इस कानून की आड़ में दो दिन पहले पटना में जैसी छापेमारी की गई वह बेहद शर्मनाक और डराने वाली है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने किया है पुलिस का बचाव
बता दें कि शराबबंदी के नाम पर पुलिस की छापेमारी पर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इसे लेकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया था। वहीं, नीतीश ने पुलिस की छापेमारी को लेकर एक दिन पहले कहा था कि अगर पुलिस को ऐसी शिकायत मिलती है कि शादी में शराब दी जा रही है तो वह कार्रवाई जरूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें