फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

Sun, 27 Feb 2022 11:00 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/बीजापुर

सार

बस्तर रेंज के IG पी सुंदरराज ने जानकारी दी किबीजापुर में DRG और CRPF के साथ मुठभेड़ में रविवार की सुबह दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया।।  इलाके में सुरक्षा बल भेज दिया गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 
 
विज्ञापन
बीजापुर में सर्च ऑपरेशन (फाइल फोटो) - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मुठभेड़ में रविवार की सुबह दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया। बस्तर रेंज के IG पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
IG पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ नईद थाना क्षेत्र के जाबेली गांव के पास जंगल में सुबह के करीब 6 बजे हुई। उस समय विभन्न सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और CRPF के जवानों ने शनिवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर राज्य की राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर स्थित जबेली, दुर्धा और मोसला गांवों की ओर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह गश्त करने के दौरान टीम सशस्त्र उग्रवादियों के एक समूह से आमने-सामने आ गई और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जब गोलीबारी बंद हुई तो मौके से 2 महिला नक्सली के शव, 12 बोर की एक बंदूक, एक नौ एमएम की पिस्तौल, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों का अन्य सामान बरामद हुआ है। इलाके में सुरक्षा बल भेज दिया गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें