फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, दंतेवाड़ा में मारा गया तीन लाख का इनामी नक्सली

Tue, 01 Mar 2022 09:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पोटकपल्ली में हाल ही में एक नया पुलिस कैंप खोला गया है। इस कैंप पर सोमवार की रात नक्सलियों ने फायरिंग की। 
विज्ञापन
नक्सली हमला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार की रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की। नक्सलियों के हमले का पुलिस जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। । इस हमले में स्पेशल टास्क फोर्स का का एक जवान घायल हो गया है। वहीं कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। वहीं, इस मुठभेड़ को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पोटकपल्ली में हाल ही में एक नया पुलिस कैंप खोला गया है। यह बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। इस इलाके में माओवादी काफी सक्रिय हैं। माओवादियों को रोकने के लिए इस इलाके में सड़क और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

सोमवार रात पुलिस कैंप पर हुए हमले की जानकारी के बाद एसपी सहित कई एन्य शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

दंतेवाड़ा में मारा गया तीन लाख रुपये का इनामी नक्सली 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। जानकारी के अनुसार, जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम आतंकवाद रोधी अभियान पर निकली थी, तभी कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल गांव के पास जंगल में शाम करीब चार बजे सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 19 नक्सलियों ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर सरेंडर कर दिया था। सरेंडर करने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से तीन नक्सली पर एक लाख का इनाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें