तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा किपीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। छह दिन से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
पूर्व विदेश मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में कदम रखने की सलाह दी है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि दोनों देशों के बीच अगर मोदी सफलतापूर्वक मध्यस्थता करते हैं तो उनके पास विश्वगुरु बनने का मौका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। छह दिन से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के लिए विश्वगुरु बनने का यह एक बड़ा अवसर है। यदि वह पुतिन के साथ अपने अच्छे संबंधों का उपयोग करते हैं और उन्हें इस समय युद्ध समाप्त करने के लिए मना लेते हैं।
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी को इस क्षण का उपयोग करना चाहिए। यूक्रेन पर कब्जा करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
सिन्हा ने कहा चूंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत का समर्थन मांगा है, ऐसे में कि यह कदम प्रासंगिक होगा। पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि युद्ध जारी रहा तो इसका असर पेट्रोलियम उत्पादों, कृषि उत्पादन, उर्वरक और रसायनों पर भी पड़ेगा।