फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडका अग्निकांड: आग की घटना से सहमी दिल्ली, ताजा हुईं 25 साल पुराने उपहार हादसे की दर्दनाक यादें

Sat, 14 May 2022 11:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंडका की इस घटना ने 25 साल पुराने (13 जून, 1997) ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमा में लगी आग की घटना की यादें ताजा कर दी है। उपहार अग्निकांड के बाद दिसंबर 2019 में हुई रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आग की घटना में भी दर्जनों लोगों ने यहां अपनी जान गंवा दी थी। आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के कुछ बड़े मामले...
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में आग लगने की घटनाओं का इतिहास पुराना है। अक्सर यहां बड़ी आग लगने की घटनाओं में लोग अपनी जान गंवाते रहते हैं। ताजा मामला मुंडका इलाके का है जहां शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अबतक 26 लोगों की मौत हो गई है।

मुंडका की इस घटना ने 25 साल पुराने (13 जून, 1997) ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमा में लगी आग की घटना की यादें ताजा कर दी है। उपहार अग्निकांड के बाद दिसंबर 2019 में हुई रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आग की घटना में भी दर्जनों लोगों ने यहां अपनी जान गंवा दी थी। आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के कुछ बड़े मामले...
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला



आग लगने की कुछ घटनाएं....
  • 12 मार्च 2022: गोकुलपुरी इलाके में एक प्लॉट में बसी झुग्गियों में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत समेत कुल सात की मौत, कई अन्य झुलसे।
  • 26 अक्तूबर 2021: सीमापुरी इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
  • 08 दिसंबर 2019: उत्तरी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इसमें 45 लोगों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग जख्मी हुए थे।
  • 12 फरवरी 2019: करोल बाग के होटल अर्पित प्लेस में आग लगने से यहां 17 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने आग के डर की वजह से होटल की छत से छलांग लगा दी थी। हादसे में कई लोग झुलसकर और दम घुटने से हताहत भी हुए थे।
  • 21 जनवरी 2018: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-5 में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए।
  • 07 जुलाई 2017: सीमापुरी के दिलशाद कालोनी के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।
  • 20 नवंबर 2011: नंद नगरी इलाके में किन्नरों के सर्वधर्म सम्मेलन में आग लगने से 14 किन्नरों की मौत हो गई जबकि 40 किन्नर झुलस गए। 
  • 13 जून 1997: दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म का शो चल रहा था। उसी दौरान पिक्चर हॉल में आग लगी और 59 लोगों की मौत हो गई थी, इतना ही नहीं इस आग में 100 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें