फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों संग की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

Mon, 02 Aug 2021 11:30 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी समझती है कि 2017 के चुनाव में कुछ कमियां रह गई थीं, लेकिन पार्टी सभी विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलकर यह समझना चाहती है कि लोगों के लिए और क्या बेहतर योजनाएं तैयार की जा सकती हैं...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर केजरीवाल ने पहले ही विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है, वहीं पार्टी अब किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर पंजाब की जीत तय करने की रणनीति अपनाएगी। इसके बारे में आम आदमी पार्टी विधायकों, पार्टी नेताओं और आम जनता से मिलकर उनकी राय जानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि पंजाब के लोगों का दिल जीतने के लिए और किन मुद्दों पर रणनीति बनाई जा सकती है। इसमें सभी विधायकों ने किसानों को केंद्र में रखकर रणनीति बनाने का सुझाव दिया जिस पर केजरीवाल सहमत दिखे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी समझती है कि 2017 के चुनाव में कुछ कमियां रह गई थीं, लेकिन पार्टी सभी विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलकर यह समझना चाहती है कि लोगों के लिए और क्या बेहतर योजनाएं तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि 2017 की कमियों को दूर करते हुए वे इस बार जीत तय करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में आप के पंजाब प्रभारी और विधायक जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा और अन्य नेता भी उपस्थित थे। भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नई राजनीति की शुरुआत की है, हम पंजाब में भी उसी राजनीति को लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें