फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र की 30 फीसदी आबादी को लग चुकी वैक्सीन

Sat, 12 Jun 2021 03:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की नई खेप मिलने के बाद वैक्सीनेशन का काम तेजी से शुरू किया जा चुका है...
विज्ञापन
वैक्सीन लगवातीं युवती - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी की 18 वर्ष से अधिक उम्र की कुल आबादी के लगभग एक तिहाई लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दिल्ली में अभी तक 59,11,810 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 45,17,647 ऐसे लोग हैं जिन्हें वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है, जबकि 13.94 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की नई खेप मिलने के बाद वैक्सीनेशन का काम तेजी से शुरू किया जा चुका है। गुरुवार को 81,156 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 50,196 लोगों को पहली और 30,960 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को वैक्सीन मिलने के बाद युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 18 से 44 वर्ष के युवाओं का 100 स्थानों के 263 केंद्रों पर वैक्सीनेशन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय से वैक्सीन दिया जाना जरूरी है। सरकार लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिलती रहेगी, वैक्सीनेशन होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें