फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: ज्वैलरी स्टोर से आठ करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 10 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने परिसर में लगे सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के साथ भी छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में एक आभूषण की दुकान में करीब आठ करोड़ की चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में एक आभूषण की दुकान से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य का सोना चोरी करने के मामले में  10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी 14 जनवरी को हुई थी। जिसके बाद विशेष सूचना के आधार पर पुलिस की छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया था। जहां चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।

विज्ञापन


8 करोड़ के सोने गायब
पुलिस के अनुसार, चार आरोपियों ने भुलेश्वर में आभूषण की दुकान से कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 17.4 किलोग्राम सोना और गहने चुरा लिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीसीटीवी से की छेड़छाड़
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने परिसर में लगे सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के साथ भी छेड़छाड़ की थी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को उनकी पहचान करने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन


जांच के लिए छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली, जिसके बाद छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि हमने चोरी की गई संपत्ति 90 प्रतिशत से अधिक बरामद कर ली है। इसके अलावा मामले में शामिल दो और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें