फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने पीएम को लिखा पत्र, भुंतर-दिल्ली के लिए उड़े 48 सीटर हवाई जहाज

Fri, 09 Aug 2019 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से भुंतर-दिल्ली के बीच उड़ान के लिए 48 सीटों वाले जहाज के संचालन का आग्रह किया है। सांसद ने यह तर्क दिया है कि भुंतर हवाई अड्डे में 70 सीटों वाला जहाज आता है।

विज्ञापन


लेकिन रन-वे छोटा होने के कारण दिल्ली से यात्री केवल 55 ही आ सकते हैं। इसी प्रकार भुंतर से दिल्ली केवल 15 यात्री ही जा सकते हैं। दिल्ली के लिए किराया भी काफी अधिक है। जो 20 से 33 हजार रुपये के बीच है। 

रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व अधिकारियों से बात हुई तो यह तय हुआ कि भुंतर के लिए 48 सीटों वाले जहाज की व्यवस्था की जाएगी। 48 सीटर जहाज में दोनों ओर 48 सवारियां आवागमन कर सकेंगी और किराया भी काफी कम होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली के लिए बड़ी संख्या में सैलानी और सिनेमा जगत के लोग शूटिंग के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, स्थानीय लोग व आम सैलानी भी हवाई यात्रा करने के लिए इच्छुक रहते हैं। इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द 48 सीटर जहाज की व्यवस्था करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें