केंद्रीय रामदास अठावले की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर मुंबई निकाय चुनाव में उतरने जा रही है। वहीं अठावले ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) भाजपा के साथ मुंबई निकाय चुनाव लड़ेगी। अठावले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने बीएमसी के चुनाव में बीजेपी और आरपीआई के 120-125 सीटें जीतने का दावा किया है।
विज्ञापन
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूपी चुनाव में उनकी पार्टी 15 से 20 प्रतिशत दलित वोट बीजेपी को ट्रांसफर करने का प्रयास करेगी।
अठावले ने कहा कि मुंबई में बीजेपी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शिव सेना, कांग्रेस और एमएनएस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में BJP-RPI(A) 236 सीटों में से 120-125 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री ने हिजाब विवाद पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिजाब मुस्लिम संस्कृति का हिस्सा है। इसे बाजारों में पहनना ठीक है लेकिन ये स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता है।