फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई ब्लैकमेलिंग मामला : भोजपुरी एक्टर को बीवी पर कैमरा पैन करना पड़ा महंगा 

Mon, 05 Nov 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई ब्लैकमेलिंग मामला
विज्ञापन
मुंबई में भोजपुरी एक्टर ने घाटकोपर पुलिस में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। 27 साल के गायक और एक्टर ने दुबई के एक दोस्त पर पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले युवक के मुताबिक दुबई के एक शख्स से उसकी दोस्ती एक एप्प- होला लाइव पर हुई। इसके बाद दोनो में काफी दोस्ती हो गई और ब्लैकमेल करने वाला शख्स उस के साथ एल्बम बनाने की पेशकश करने लगा। ब्लैकमेलिंग की शिकायत में एक्टर की पत्नी ने बताया कि दुबई में बैठे शख्स ने एल्बम के लिए दस लाख देने की बात कही थी।

ब्लैकमेल करने वाले शख्स ने एक्टर से उसके परिवार के बारे में पूछा और पत्नी से मिलने की इच्छा जाहिर की। उसने यहां तक कहा कि एक्टर की पत्नी बेहद खूबसूरत है और वो उसे एक बार चैट के दौरान देखना चाहता है। इसके बाद एक्टर ने बताया कि वीडियो चैट के वक्त दुबई वाले दोस्त ने जब उसकी बीवी के बारे में पूछा तो गलती से उसने कैमरा सो रही बीवी की ओर पैन कर दिया जो निर्वस्त्र थी। 
विज्ञापन


बस इसी बात का फायदा दुबई के शख्स ने उठाया और चैट के दौरान रिकॉर्ड की गई पत्नी की तस्वीर कता क्लिप बना एक्टर को भेज दिया। क्लिप देख कर एक्टर के होश उड़ गये तो उसने दोस्त तो फोन किया। दुबई के दोस्त ने एक्टर को धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो पत्नी की आपतिजनक वीडियो सोशन मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

एक्टर ने आरोपी से काफी मिन्नतें की लेकिन उसने एक न सुनी और पैसों की मांग करता रहा। एक्टर ने जब अपनी बीवी को सारा मामला बताया तो उसने पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। दोनो पति-पत्नी ने पुलिस को दुबई के शख्स के बारे में हर जानकारी दे दी है जो उनके पास है।
विज्ञापन


घाटकोपर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें