फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : युवक ने दोस्त को बंदूक दिखाने के दौरान गलती से चला दी गोली, घायल हुआ दोस्त

विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक युवक ने अपने दोस्त को रिवॉल्वर दिखाने के दौरान गलती से उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस एम पाटिल ने बुधवार को बताया कि वाग्ले एस्टेट के किसान नगर इलाके में कुछ दोस्त मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। उनमें से एक ने अपनी रिवॉल्वर दोस्तों को दिखाने के लिए निकाली। 

अधिकारी ने बताया कि रिवॉल्वर दिखाने के दौरान उसने कथित तौर पर गलती से ट्रिगर दबा दिया और उसके 20 वर्षीय दोस्त विजय यादव के पेट में गोली लग गई। 
पाटिल ने बताया कि यादव को फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 

महाराष्ट्र पुलिस कानून के प्रावधानों और भादंसं की धारा 338 (किसी के जीवन को खतरे में डालने वाले काम के जरिए गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति के पास हथियार कहां से आया और उसके पास इसे रखने का वैध लाइसेंस था या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें