फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में धारावी के बाद अंधेरी बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट, 3782 मामले सामने आए

Sat, 13 Jun 2020 08:28 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Andheri Corona Test - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

देश में कोरोना कैपिटल बनी मुंबई में अब वायरस ने उपनगरों की ओर रुख किया है। खासकर, पश्चिमी उपनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुंबई में अब एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी नहीं बल्कि पश्चिमी उपनगर अंधेरी कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बन गया है।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आंकड़े बताते हैं कि अंधेरी में अब सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हो चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित रही धारावी झुग्गी बस्ती में जहां 3729 कोरोना के मामले हैं वहीं अंधेरी में 3782 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

जबकि अंधेरी में धारावी की तुलना स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत भी कम है। इसके साथ ही, धारावी में संक्रमण की दर 1.4 फीसदी हो चुकी है। जबकि अंधेरी में कोरोना संक्रमण की दर 4.2 फीसदी है।
विज्ञापन


अंधेरी के अलावा पश्चिमी उपनगर में ही मुंबई के उत्तरी छोर पर स्थित दहिसर में कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां कोरोना संक्रमण का औसत 6.5 फीसदी पहुंच गया है, जबकि पूरी मुंबई मे कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर 2.76 फीसदी है।

इसके अलावा बोरिवली, मलाड, जोगेश्वरी, गोरेगांव और कांदिवली में भी कोरोना वायरस के प्रसार का औसत 4 फीसदी से अधिक है।

मुंबई में 26 दिन में दोगुना हो रहे हैं कोरोना के मरीज

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई में अब 26 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। इसमें गोवंडी और मानखुर्द इलाके में सबसे बेहतर स्थिति है।

यहां 52 दिन और सायन, माटुंगा में 51 दिन में मरीज दोगुना बढ़ रहे हैं। वहीं, धारावी में भी डबलिंग रेट 48 दिन है जो कि झुग्गी बस्ती बाहुल्य इस क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की बात है।

लेकिन पश्चिम उपनगर के दहिसर इलाके में सिर्फ 11 दिनों में मरीजों की संख्या दो गुनी हो रही है। जो चिंता का विषय है। मुंबई के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां डबलिंग रेट 15 दिन से ज्यादा और 20 दिन से कम है।

विज्ञापन


बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी का कहना है कि हम कोरोना पर नियंत्रण के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। इसका नतीजा धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

डबलिंग रेट 26 दिन हुआ है, हमारी कोशिश है कि इसे जल्द ही 30 दिन किया जाए। इसके लिए हम प्रयासरत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें