फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा नेता सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

सार

पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि शिव सेना के गुंडों ने पुणे नगर निगम परिसर के बाहर उनपर हमला किया. 
विज्ञापन
बीजेपी नेता पर हमले के आरोप में शिव सैनिक गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि शिव सेना के 'गुंडों' ने पुणे नगर निगम परिसर के बाहर उनपर हमला किया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि वे शनिवार को ठेकों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जंबो कोविड-19 अस्पताल गए थे। इस दौरान उनपर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वे पीठ के बल गिरे थे। उनकी कलाई में भी चोट लगी थी।
 
स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने 60-70 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, चोट पहुंचाने, मानव जीवन को खतरे में डालने और अन्य के लिए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अनीता मोरे ने बताया कि शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे और सात अन्य ने मंगलवार को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें