फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 27 Jan 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, देवास
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को यहां आयोजित आमसभा के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को कथित तौर पर एक किसान बताकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर और पीकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को उसके द्वारा माचिस जलाने से पहले ही पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की पहचान जिले के थाना पीपलरावां के कुमारिया गांव निवासी अनूप सिंह हाड़ा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति और इसके बच्चों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं और इस पर इनाम भी घोषित है। डावर ने बताया कि सीहोर जिले के जावर थाने की पुलिस ट्रैक्टर चोरी के मामले की जांच के दौरान इस व्यक्ति के तीन ट्रैक्टर संदिग्ध मानकर उठाकर ले गयी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर इसने पुलिस पर जबरन तीन ट्रैक्टर उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है और बुधवार को मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिये उनकी सभा में मिट्टी का तेल पीकर और स्वयं पर डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर अस्पताल में उसका उपचार करा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें