फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे नहीं, बड़े सपने देखें युवा: एपीजे अब्दुल कलाम

Thu, 13 Dec 2012 11:19 AM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने युवाओं से आह्वान किया है कि आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। यह एक लड़ाई के जैसा काम है और इस लड़ाई में बंदूक नहीं, बल्कि ज्ञान के हथियार से लड़ें। उन्होंने युवाओं से कहा कि छोटी सोच या छोटा लक्ष्य एक अपराध के समान है, इसीलिए हमेशा बड़ा सोचें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन


सर्च एंड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी द्वारा समन्वय भवन में आयोजित सर्च एंड रिसर्च यूथ कॉन्क्लेव 2012 का शुभारंभ करते हुए कलाम ने यह बात कही। इससे पहले ग्रुप की सर्च एण्ड रिसर्च की चेयरपर्सन डॉ. मोनिका जैन ने स्वागत भाषण में कॉन्क्लेव के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दो दिन के आयोजन में देशभर से 800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

कॉन्क्लेव के एजुकेशन पार्टनर आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आशीष डोंगरे ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के ईडी एसएस गुप्ता ने भ्री युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें