मध्य प्रदेश में एक युवक को जबरन मल खिलाने और मारपीट की घटना सामने आई है। घटना शिवपुरी जिले की है। लड़की के परिवार का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।
Madhya Pradesh: Youth allegedly thrashed and forced to eat excreta by a girl's family accusing him of harassing her in Shivpuri (July 16). pic.twitter.com/8GL6n1eqpS— ANI (@ANI_news) July 23, 2017
पीड़ित युवक का नाम कल्लू धाकड़ है उसने बताया कि बीती 16 जुलाई को लड़की ने उसे मिलने बुलाया। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उन्हें एकसाथ देख लिया। लड़की के परिवार ने उसे जबरदस्ती मल खिलाया और मारपीट की।
वहीं इस मामले में शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ' लड़के को मल नहीं खिलाया गया, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में दोनों परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।'