फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: ट्रेन आ रही थी, तब तक उसके सामने आ गया युवक...फिर जो हुआ जानकर दिल दहल जाएगा

Thu, 10 Oct 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मैहर से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मैहर रेलवे स्टेशन में ट्रेन के सामने आकर युवक के आत्महत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, जीआरपी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल, मैहर से बुधवार की रात मैहर रेलवे स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। यह हादसा मैहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का बताया जा रहा है। जहां जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन को आता देख युवक ट्रेन के सामने आकर खड़ा हो गया और तेज़ रफ़्तार ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई।

युवक को रौंदते हुए निकल गई ट्रेन
वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय युवक ने आत्महत्या की स्टेशन में सैंकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं पर मौजूद लोगों की माने तो युवक को देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन जैसे ही ट्रेन नज़दीक आई, युवक खड़ा हो गया और ट्रेन युवक को रौंदते हुए निकल गई। 
विज्ञापन


चंद सेकेंड में खत्म हुई जिदंगी
हालांकि, स्टेशन में मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर किया। लेकिन कुछ ही सेकेंड का समय होने की वजह से कोई बचा नहीं पाया और युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्लेटफॉर्म में खड़े कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, मैहर जीआरपी मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। युवक का शव मैहर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें