फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: ये कैसा सशक्तिकरण! महिलाओं की जगह पति, देवर ने ली शपथ, बेतुकी सफाई देने वाला सचिव निलंबित

Fri, 05 Aug 2022 07:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के मूड़रा जरुआखेड़ा पंचायत का है। यहां पंचायत चुनाव में 20 में से 10 पद पर महिला पंच निर्वाचित हुई हैं। नई ग्राम सरकार के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई तो इसमें कोई भी महिला पंच शपथ लेने नहीं पहुंची, सभी  महिला पंचों के परिजनों ने शपथ ले ली।
विज्ञापन
महिला पंचों की जगह शपथ लेते परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए पंचायत चुनाव महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था। जिसका परिणाम ये रहा है कि इस बार कई जिलों में सरपंच और पंच के पदों पर महिलाएं चुनकर आई, लेकिन महिलाओं के चुनाव जीतने के बाद उनके नामांकन के दौरान वे नदारद रहीं और उनके परिजन नामांकन जमा कराते नजर आए। इतना न ही नहीं पद और गोपनीयता की शपथ भी महिलाओं की जगह पुरुषों ने ही ले ली। उन्हें शपथ दिलाने वाले सचिव को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


ताजा मामला सागर जिले के मूड़रा जरुआखेड़ा पंचायत का है। यहां पंचायत चुनाव में 20 में से 10 पद पर महिला पंच निर्वाचित हुई हैं। हाल ही में जब नई ग्राम सरकार के प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तो इसमें कोई भी महिला पंच शपथ लेने नहीं पहुंची बल्कि सभी 10 महिलाओं के परिजनों ने शपथ ले ली। वहीं, पंचायत सचिव राजाराम चढ़ार, सहायक सचिव जयकुमार सोनी ने परिजनों को समझाने की जगह शपथ दिला दी और पूछने पर बड़ा ही बेतुका जवाब दिया।

ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी सफाई में कहा कि यह पहला सम्मेलन था। इसमें कोई परेशानी ना हो इसलिए महिला पंचों के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई है। वहीं, सचिव ने ये स्वीकार भी किया कि हमें निर्देश नहीं हैं। ना ही संविधान में निर्वाचित सदस्य के अलावा किसी अन्य को  उसकी जगह शपथ लेने का अधिकार है। ये मामला सामने आने के बाद अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित
जैसीनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सचिव आशाराम साहू ने महिला सरपंच एवं पंच के स्थान पर उनके पिता / पति / देवर को शपथ दिलाई। यह नियमों के खिलाफ है। इस वजह से सागर जिला पंचायत के सीईओ ने साहू के इस कार्य को पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता माना है। इस वजह से उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत जैसीनगर रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें