फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में नौ महीने के मासूम को लिए पैदल तय किया एक हजार किलोमीटर का सफर

Wed, 06 May 2020 10:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
महिला पैदल चलते हुए सूरत से इंदौर पहुंची - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस कारण विभिन्न राज्यों में प्रवासी मजदूर फंस गए हैं। इन मजदूरों को सरकार वापस इनके गृह राज्य भेजने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है। वहीं, कुछ ऐसे भी मजदूर हैं, जो पैदल की घरों की तरफ चले जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी तरह की घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला एक हाथ में ट्रॉली बैग और दूसरे हाथ में एक नौ महीने के मासूम बेटे को लिए घर की ओर बढ़ रही है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि महिला तपती धूप में गुजरात के सूरत से एक हजार किलोमीटर का सफर पैदल तय कर इंदौर तक आ गई थी। महिला के पास न तो पैसे था और न ही बच्चे को पिलाने के लिए दूध। 


एम फॉर सेवा ऑल इंडिया मूमेंट सेवा समिति के सदस्य अजय गुप्ता ने इसका वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति को देखा तो सेवा समिति की मदद से उसके भोजन और पानी के साथ उसके आगे जाने की व्यवस्था कराई। 
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि वीडियो आठ से नौ दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि सेवा समिति के सदस्य इंदौर बायपास जाने वाले मजदूरों को पानी पिलाने का काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर रोड पर ट्रॉली बैग लेकर जा रही एक महिला पर पड़ी। महिला ने एक हाथ में नौ महीने का बच्चा लिया हुआ था। 

उसने बताया कि वह सूरत से सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर पहुंची है। उसे प्रयागराज जाना है। इसके बाद हमने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने उसके कानपुर तक जाने की व्यवस्था की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें