मध्यप्रदेश के भिंड में हुई दिल दहला देने वाली घटना में ससुराल वालों ने
अपनी बहू को जला दिया। जब तक पिता बेटी को बचाने पहुंचे तो उन्हें चारपाई
पर बेटी की सिर्फ हड्डियां मिलीं।
भिंड में गहबद निवासी नरेश सिंह यादव ने अपनी बेटी नीरू की शादी विश्वनाथ यादव के साथ 6 साल पहले कराई थी। नीरू के घर में उसके जेठ को एक लाख रुपए देने को लेकर विवाद चल रहा था।
विवाद बढ़ गया और बेटी ने पिता को फोन किया कि मुझे बचा लो ये लोग मुझे जला देंगे। इसके बाद फोन कट गया।
पिता तीन किमी दूर अपने घर से बदहवास बेटी के ससुराल पुहंचे। और उन्होंने देखा कि ससुराल के सभी दरवाजे खुले हुए थे और बेटी की केवल हड्डियां एक चारपाई पर पड़ी हुई थीं।
नीरू के पति व जेठ ने नीरू को पहले लाठियों से पीटा फिर कैरोसीन छिड़ककर जिंदा जला दिया।
नीरू को इतनी सी बात पर जला कर मार डाला गया कि वह अपने जेठ को एक लाख रुपए देने का विरोध कर रही थी।
घटना बुधवार की है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।