फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायन के शक में महिला को नग्न करके पानी लेने भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गांव में डायन के शक में एक आदिवासी महिला पर गांव वालों ने इस कदर अत्याचार ढहाये की इंसानियत भी शर्मसार हो गई। आरोपियों ने महिला को नग्न कर गांव के नाले से पानी लेने के लिए भेजा।
विज्ञापन


वाक्या मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का है। जहां बीते 7 नवंबर की शाम पीड़ित महिला की गांव की ही कुछ महिलाओं से बहस हो गई। इस पर कुछ महिलाओं ने उस पर काला जादू करने का आरोप लगा दिया।

उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। बीच बचाव करने पर उसके पति को बर्बरता से पीटा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की आरोपियों की गिरफ्तारी

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे गांव के बुरे भाग्य के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने घंटेभर तक महिला को नग्न अवस्‍था में ही गांव में घुमाया। उसे इस अवस्‍था में ही गांव के नाले से पानी लाने के लिए भेजा।

स्‍थानीय समाचार पत्रों के अनुसार सूचना देने के बाद भी पुलिस मौका ए वारदात पर नहीं पहुंची, न ही किसी और ने उसकी मदद करने का प्रयास किया।

इसके बाद कोरुक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता को जैसे तैसे अस्पताल तक पहुंचाया गया। मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें