फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : शादी से चंद घंटे पहले मेकअप कराने गई दुल्हन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 10:19 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
विज्ञापन
सोनू, जिसकी हत्या की गई - फोटो : Local Source
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में शादी से कुछ ही घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई 25 वर्षीय दुल्हन की कथित रूप से गला रेत कर रविवार को हत्या कर दी गई। मामले में उसके प्रेमी रतलाम निवासी पवन पांचाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी राम यादव अभी फरार है। 

विज्ञापन


दुल्हन रविवार सुबह ही शाजापुर से जावरा आई थी और नागदा के युवक से रविवार शाम को ही उसकी शादी होने वाली थी। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि दुल्हन जब शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को राजस्थान सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को आरोपी का पता चला था। आरोपी रतलाम में दुल्हन के रिश्तेदार का पड़ोसी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाजापुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम ऐसा था
शाजापुर की 32 वर्षीय पुत्री सोनू यादव का कुछ दिन पहले ही उज्जैन जिले के गौरवकुमार से विवाह तय हुआ था। सोनू व गौरव का विवाह जावरा के कोठारी रिसोर्ट में रखा था। सोनू व उसकी छोटी बहन रुचि को मेकअप के लिए भाई सुधीर वाहन से ब्यूटी पार्लर छोड़कर चला गया था। कुछ पल बाद एक युवक पार्लर में घुसा और चाकू से सोनू का गला रेतकर भाग निकला। इससे सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो दिन पूर्व दी थी धमकी
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपित राम यादव निवासी दीनदयाल नगर ने साथी पवन पांचाल के साथ मिलकर हत्या की वारदात की है। तीन साल पहले राम यादव के घर के पास रहने वाले रिश्तेदार के यहां सोनू आई थी। तब राम व सोनू की पहचान हुई। दोनों फोन पर व सोशल मीडिया पर बात करते थे।

तलाकशुदा थी युवती
सोनू यादव की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी, कुछ कारणों से वह रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। मामले की जांच में शाजापुर पुलिस भी जुट गई है, जावरा पुलिस से मामले में जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें