मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला को पंचायत और समाज के अत्याचारों के कारण जान देने पर मजबूर होना पड़ा। खुद पर लगाए गए अवैध संबंधों के आरोपों के बाद महिला ने घर के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार टीकमगढ़ जिले के बजरूआ खारी गांव निवासी चार बच्चों की मां 36 साल की लक्ष्मी पाल (बदला हुआ नाम) पर गांव की पंचायत ने एक दलित युवक से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।
पंचायत ने फरमान सुनाया कि सजा के तौर पर महिला के पति राकेश को पंचायत सदस्यों को शराब की दावत देनी होगी। पंचायत के इस फरमान के बाद महिला ने ये खतरनाक कदम उठाया।
पंचायत ने महिला पर लगे आरोप के बाद उसे अनोखी सजा सुनाते हुए पूरे परिवार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना, सभी का गंगा में स्नान और गांव के तीस लोगों को शराब की दावत देने का आदेश दिया जिससे उसके पापों का प्रायश्चित हो सके।