फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे से प्यार करने पर पंचायत ने सुनाई पति को कंधों पर बैठाकर घुमाने की सजा, 12 लोग गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 09:33 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पति को कंधों पर बैठाकर ले जाती महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थांदला थानाक्षेत्र के गांव देवीगढ़ में विवाहेतर संबंध को लेकर महिला को पंचायत ने कठोर सजा सुनाई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि महिला को अपने पति को कंधों पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ेगा। महिला ने पति को पूरे गांव में कंधों पर बैठाकर घुमाया। जिसके बाद पीड़िता ने शनिवार रात थांदला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के  पति शंकर पिता कानजी राठौड़ समेत 12 लोगों के खिलाफ आठ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को पकड़े गए 12 आरोपियों को थाने से कोर्ट तक पैदल ले जाकर पेश किया। इनमें गांव का तड़वी और पूर्व सरपंच भी है। पुलिस ने महिला के पति शंकर पिता कानजी राठौड़, तड़वी गोबरियाड, पूर्व सरपंच रमेश, मुकेश, दीपला, सोमला, मुकेश पिता गुलिया डमाोर, मोहन, मेथिया, वसना, रामू, सोहनिया और बाबू पिता मंगला चौहान को गिरफ्तार किया है। थांदला टीआई मदनलाल मीणा ने बताया, सूचना मिलने के चौबीस घंटों के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। 

बता दें कि महिला के अपने पति के अलावा किसी और के साथ प्रेम संबंध थे जिसका पता घर वालों को लग गया। घर वालों को महिला के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद पंचायत हुई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि महिला को अपने पति को कंधों पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ेगा। भील पंचायत ने यह कठोर सजा तय की। रिश्तेदारों और गांववालों ने पति को महिला के कंधों पर बैठाया और फिर महिला उसे लेकर पूरे गांव में घूमी। आसपास दर्जनों लोग नाच रहे थे। जब महिला थक कर रुक जाती तो साथ वाले लोग उसे पीटने लगते। इस पूरी घटना की वीडियो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें