छतरपुर जिले के हरपालपुर में रविवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे की वजह चलती बाइक में महिला की साड़ी का पल्लू फंसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव निवासी कुशवाहा दंपति तेरहवीं के कार्ड बांटकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच सौरा तिराहे के पास महिला की साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया। इससे महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय रामकुमार कुशवाहा अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ उत्तर प्रदेश के पनवाड़ी से अपने बड़े भाई की तेरहवीं के कार्ड बांट कर लौट रहे थे। चलती बाइक में सौरा तिराहे के पास रामकुमारी कुशवाहा की साड़ी का पल्लू पीछे के पहिए में फंस गया। जिसकी वजह से यह घटना हुई।