फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : शिकायत करने आई महिला सफाईकर्मी को मंत्री ने धक्का मार कमरे से किया बाहर

Wed, 22 Jan 2020 10:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने बुधवार को शिकायत करने आई महिला सफाईकर्मी को कथित तौर पर धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

विज्ञापन


यह घटना तब हुई जब प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल यहां एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी नगर निगम की सफाई कर्मी मुन्नी पटेल रोती हुई अपनी समस्या लेकर वहां पहुंची थी।

इस महिला की ड्यूटी पूर्व में पार्क के देखरेख में लगायी गई है। मगर इसे अब बदल दिया गया है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए महिला पटेल से मिलने आई थी। उस वक्त मंत्री के साथ जिला कलेक्टर सहित जिले के आला-अफसर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें