फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हराएंगे हम कोरोना को?: छतरपुर में मानव शृंखला, मास्क नदारद, सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ाई धज्जियां

Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में बुधवार को एक बार फिर भाजपा की ओर से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क का उपयोग किया।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: भाजपा पिछड़ा वर्ग की मानव शृंखला के दौरान न तो जिलाध्यक्ष ने मास्क ठीक से लगाया न उनके साथ खड़े लोगों ने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बुधवार को एक बार फिर भाजपा की ओर से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क का उपयोग किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में आयोजन कर रही है। इसी के तहत दो दिन पहले भी भाजपा ने भाजपा कार्यालय के सामने मानव शृंखला बनाई थी। बुधवार को भी भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के सबसे व्यस्ततम छत्रसाल चौराहे पर मानव शृंखला का आयोजन किया।

इस दौरान तकरीबन 50 से 60 लोग ही एकत्रित हुए थे जो कोरोना गाइड लाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए। आयोजन में शामिल अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। इतना ही नहीं जब भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे तब भी उनके पीछे खड़े कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। जब उन्हें इसके बारे में बताया गया तो वे सिरे से खारिज करते हुए कहने लगे- हमारे सभी लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें