फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को मृत बताकर पत्नी ने की दूसरी शादी, व्यक्ति बोला- मैं अभी जिंदा हूं

Tue, 14 May 2019 10:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में जिंदा पति को मृत बताकर पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने इसको लेकर शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति का कहना है कि उसकी शादी 24 जून 2010 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत राजीव नगर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के माध्यम से हुई थी। उनकी एक बेटी है जिसकी उम्र 6 साल है।

विज्ञापन


पत्नी से कई बार मनमुटाव हुआ बात थाने तक गई। शाहपुरा थाने की पुलिस ने उनके बीच समझौता भी कराया। उसने बताया कि जब झगड़ा खूब बढ़ा तो नोटरी के माध्यम से दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया। बेटी की खातिर तलाक नहीं लिया। पति का आरोप है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मिलने वाली 51 हजार रुपये की खातिर पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। जो दस्तावजे उसने पेश किए हैं उसमें मुझे मृत बताया है, जबकि मैं जिंदा हूं।

वहीं, महिला का कहना है उसने शादी की है, कोई जानकारी नहीं छिपाई। जो दस्तावेज दिए हैं वह सब सही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नगर प्रभारी सीबी मिश्रा ने कहा, दस्तावेजों की जांच करने के बाद शादी की अनुमति दी जाती है। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही हुई है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जोड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन


महिला के पति मनोहर अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि न तो समायरा जन कल्याण सेवा समिति ने और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने कोई जांच की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत यदि दस्तावेजों की जांच होती तो उसकी पत्नी की शादी नहीं होती। क्योंकि उसने न तो मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया और न ही तलाक की डिक्री। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें