लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी घमासान अब अपने अंत की ओर है। सातवे चरण के मतदान के लिए जोर आजमाइश और तेज हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं और रोड शो किया। इंदौर में रैली से पहले उन्होंने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Visuals from the roadshow of Congress General Secretary for UP (East), Priyanka Gandhi Vadra, in Indore. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/rnt6RZ0K0j
प्रियंका ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा- वह (मोदी) ऐसे डिफेंस एक्सपर्ट हैं कि खुद ही फैसला कर लेते हैं कि कौन प्लेन बनाएगा। वह फैसला करेंगे कि जिसने कभी प्लेन ही नहीं बनाए वो इसे बनाएंगे। वह सोचते हैं कि मौसम बादलों वाला है इसलिए विमान रडार पर नहीं आएंगे।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress in Indore, Madhya Pradesh: He is such a defence expert that he himself decided who will manufacture planes, he decided those who have never made a plane in their lives will make it.....He thought, weather is cloudy, it won't come on radar. pic.twitter.com/ZnnoZd5xM8
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद वह चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं।