फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने की बलात्कार के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला के साथ उसके ससुर ने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का है। पुलिस ने भी इस वारदात की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI की खबर के मुताबिक आरोपी का नाम जोगेश्वर लोधी है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक केस दर्ज कर लिया है।

जटारा पुलिस स्टेशन के एसडीओपी (उप मंडलीय पुलिस अधिकारी) एनके परिहार ने बताया कि गांव गरौली में रहने वाले जोगेश्वर ने अपनी विधवा बहू के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

पति ने कर ली थी आत्महत्या

वारदात के वक्त पीड़िता अपने घर में अपनी एक साल की बच्ची के साथ थी। जब पीड़िता ने आरोपी को पुलिस की धमकी दी तो उसने पत्थर से पीड़िता का सिर कुचल कर उसे मार डाला।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति ने करीब तीन महीने पहले जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद से ही पीड़िता अपनी बेटी के साथ अपने ससुर के घर रह रही थी।

वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। परिहार ने बताया कि,"हालांकि अगले दिन उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें