फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा मजाक: मोदी आकर चले जाएंगे, तब भी सरकार लेती रहेगी उनके भोपाल प्रवास के दौरान अस्थायी प्रकाश के टेंडर!

Fri, 12 Nov 2021 03:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। लोक निर्माण विभाग का एक टेंडर नोटिस मजाक का विषय बन गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश अजब है और सरकार तो गजब ही है। 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर महासम्मेलन आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। तैयारियां अंतिम चरणों में है। इस बीच, लोक निर्माण विभाग का एक टेंडर नोटिस मजाक का विषय बन गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, इस टेंडर में मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कामों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में करीब सवा घंटा रुकेंगे और 4:20 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग ने विज्ञापन में कहा है कि वह 15 नवंबर शाम 5:30 बजे तक प्रस्ताव स्वीकार करेगा। यानी नरेंद्र मोदी आकर जा चुके होंगे, तब तक विभाग प्रस्ताव स्वीकार करेगा। सवाल यह है कि अगर प्रस्ताव इतना देरी से स्वीकार करेगा तो मंजूरी कब देगा? ठेकेदार काम कब करेगा? 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया टेंडर नोटिस। - फोटो : सोशल मीडिया
यह है टेंडर नोटिस में 
नोटिस में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अस्थायी प्रकाश, डीजी सेट और हेलीपैड के लिए कार कॉलिंग की आवश्यकता होगी। कार्यपालन यंत्री के दफ्तर से जारी हुए इस नोटिस के मुताबिक इच्छुक ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 15 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे तक प्रस्ताव भेज सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें