व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर डा. आनंद राय ने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को उस मुद्दे पर अपने साथ उनका भी नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दे डाली है जिसमें आनंद राय ने आरोप लगाया था कि सीएम ने उन्हें उनका ट्रांसफर रुकवाने का लालच देने के लिए अपने आवास पर बुलवाया था।
जबकि सीएम ऑफिस की ओर से इस बात का खंडन किया गया था। वहीं आनंद राय ने कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि मैं इस मुद्दे पर झूठ बोल रहा हूं तो वो मेरा और सीएम दोनों का नार्को टेस्ट करवा सकते हैं जिससे पता चल जाएगा कि उस दिन क्या हुआ था और सीएम ने मुझे किस लिए अपने आवास पर बुलवाया था।