फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमः गवाही से पहले एक और सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापम घोटाले में एक और मौत का पता चला है। मध्यप्रदेश की पुलिस एकेडमी से तीन सिपाहियों को भगाने के आरोपी एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंडिया टुडे के अनुसार इसकी जानकारी बुधवार को मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने कोर्ट को दी।
विज्ञापन


मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिग्विजय सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के निवासी संजय यादव को मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में आरोपी बनाया गया था।

उस पर आरोप था कि उसने व्यापम से होने वाली पुलिस भर्ती में फर्जी तरीके से शामिल हुए तीन सिपाहियों को पुलिस एकेडमी से भागने में मदद की थी। मामले की जांच शुरू हुई तो एसटीएफ ने उसे सरकारी गवाह बना लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो महीने पहले हुई थी मौत, अब हुआ खुलासा

वहीं मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश चन्द्रेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि व्यापम के मामले से जुड़े लोगों की लगातार हो रही मौतें किसी भी रूप में सामान्य नहीं हैं।

गौरतलब है कि व्यापम घोटाले में अभी तक दो हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि हजारों लोगों पर रिश्वत देकर नौकरी पाने और विभिन्न कालेजों और संस्‍थानों में फर्जी तरीके से प्रवेश लेने के आरोप हैं।

Sanjay Yadav a constable of MP Police Govt witness in Vyapam case who had helped 3 constables from UP to escape from Police Academy dead.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 9, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें