फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो वाली लड़की का वादा: कलेक्टर बन गई तो गांव की किसी भी लड़की को 5 मिनट भी धूप में खड़ा नहीं रहने दूंगी

Thu, 23 Dec 2021 05:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ में NSUI के प्रदर्शन के दौरान अपने तीखे तेवरों की वजह से वायरल सनसनी बनी निर्मला चौहान का कहना है कि अगर मैं कलेक्टर बन गई तो गांव से आने वाली किसी भी लड़की को 5 मिनट भी धूप में नहीं खड़े रहने दूंगी।  
 
विज्ञापन
झाबुआ के वायरल वीडियो में नजर आई लड़की- निर्मला चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले झाबुआ का एक वीडियो वायरल हुआ था। NSUI के एक प्रदर्शन के दौरान एक लड़की को कहते सुना गया कि हमको कलेक्टर बना दो। हम कलेक्टर बनने को तैयार हैं। सबकी मांगें पूरी कर देंगे। आप नहीं कर पा रहे हैं। किसके लिए बनी है सरकार? क्या हम यहां भीख मांगने आए हैं? हम गरीब लोगों की तो कोई व्यवस्था करो, सर। हम इतनी दूर से आते हैं, आदिवासी लोग। कितना पैसा देकर आते हैं। 
विज्ञापन


यह वीडियो वायरल होने के बाद ऐसा कहने वाली लड़की वायरल सनसनी बन चुकी है। NSUI ने उसे झाबुआ जिले का महासचिव बनाया है। आदिवासियों के संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने तो लड़की की यूपीएससी की पढ़ाई का खर्च उठाने तक की तैयारी दिखाई है। इस लड़की का नाम निर्मला चौहान है, जो अलीराजपुर के खांडला गांव की रहने वाली है। वह झाबुआ में रहकर बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। 



जयस के प्रवक्ता डॉ. आनंद राय ने कहा कि लड़की का आत्मविश्वास गजब का है। जिस आत्मविश्वास के साथ उसने अपनी बात कही, वह उसकी नेतृत्व क्षमता दिखाती है। सुबह से बिना खाये-पिए आए हैं। बसों में पूरा किराया लग रहा है। उन्हें किराये में छूट नहीं मिल रही है। पहले तो सरकार झाबुआ-अलीराजपुर के आदिवासी इलाकों में छात्रों का किराया भरती थी। अब वह भी बंद हो गया है। यदि निर्मला यूपीएससी की तैयारी करती है तो मैं उसकी मदद करूंगा। वह इंदौर में या दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करेगी तो उसका खर्च मैं उठाने को तैयार हूं। जो कोचिंग ज्वाइन करना चाहेगी, वह कर सकेगी।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो पर मीडिया से बातचीत में निर्मला ने कहा कि हम इतनी दूर से वहां गए थे। दो-तीन घंटे से बाहर खड़े थे। कोई अधिकारी बाहर नहीं आ रहा था। इसी वजह से मुझे गुस्सा आ गया। अगर मैं कलेक्टर बन गई तो गांव से आने वाली लड़कियों को 5 मिनट भी धूप में नहीं खड़ा रहने दूंगी। उनके लिए पूरी ताकत से काम करूंगी।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें