फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: रतलाम के सैलाना में सर्द रात में नवजात शिशु को खेत में लावारिस छोड़ा

Thu, 23 Dec 2021 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु गेहूं के खेत में मिला है। मामला ग्राम खेड़ी दिवेल में बुधवार रात का है। कड़कड़ाती ठंड में मिले शिशु को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
गेहूं के खेत में पड़ा मिला नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु गेहूं के खेत में मिला है। मामला ग्राम खेड़ी दिवेल में बुधवार रात का है। कड़कड़ाती ठंड में खेत में मिले शिशु को पुलिस ने जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब सवा दस बजे कुछ किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी भेरूलाल धाकड़ के गेहूं के खेत से बालक के रोने की आवाज उन्हें सुनाई दी। वे आवाज सुनकर इधर-उधर देखने लगे। जहां से आवाज आ रही थी वहां जाकर देखा तो नवजात बालक चादर में ढंका हुआ दिखाई दिया। राजेश धाकड़ ने डायल हंड्रेड को फोन लगाया। साथ ही सैलाना थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह कनेश तथा धामनोद चौकी प्रभारी आशीष पाल को भी मोबाइल फोन पर सूचना दी। पुलिस ने बालक को 108 की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया है। ठंड में पड़े रहने से उसकी हालत नाजुक है। इलाज दिया जा रहा है। पुलिस बच्चा खेत में छोड़कर जाने वाले का पता लगा रही है। गौरतलब है कि तीन माह में बच्चा फेंकने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले नामली थाना क्षेत्र के भड़वासा फंटे के पास कोई नवजात शिशु को जीवित हालत में छोड़ गया था। इस मामले में भी बच्चे को लावारिस छोड़ने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें