फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: सिरोंज भोपाल रोड पर बाइक और पिकअप की टक्कर के बाद लगी आग, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sun, 09 Jun 2024 10:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा जिले की भोपाल रोड पर महामाई गेट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।हादसा इतना भयानक था कि पिकअप टक्कर के बाद बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज से लगभग पांच किलोमीटर दूर भोपाल रोड महामाई गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  भोपाल की ओर से आ रही पिकअप और सिरोंज की ओर से जा रही बाइक में आमने-सामने  जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बाहन मोटरसाइकिल को करीब 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया और इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। 

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में राकेश मोगिया निवासी ग्राम साटोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोरेलाल बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस, एंबुलेंस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें