विदिशा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गुरुवार को नर्स किरण रैकवार बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध मिली थी। कॉलेज के ही अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया था। वहींं, पीएम के लिए परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर में पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल की।
वहीं, जबलपुर से शाम को जब परिवार आया, तब शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किरण दो बहन दो भाई थे। पिता ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। किरण ने ही अपने भाई को लोडिंग ऑटो लोन लेकर दिलाया था।
विदिशा में रहकर परिवार का भरण पोषण किरण कर रही थी। अचानक उसकी मौत होने से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। मेडिकल कॉलेज में सभी नर्सिंग स्टॉफ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मनीष निगम और अन्य स्टॉफ ने किरण के मृत शरीर को श्रद्धांजलि दी।