फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: सागौन के जंगल उजाड़कर बनाए जा रहे खेत, वन विभाग को कोई खबर नहीं

Fri, 14 Jun 2024 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा

सार

विदिशा जिले के झूकर जोगी, नेनवास, माडखो, शहर खेड़ा, जगतपुर में वन माफिया लगातार सागौन के पेड़ काटकर जमीन तैयार कर रहे हैं। वन विभाग की टीम को इसकी खबर ही नहीं है। 
विज्ञापन
विदिशा में पेड़ काटकर खेत बनाए जा रहे हैं. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले लटेरी वन विकास निगम के जंगल में सैकड़ों की तादाद में बड़े-बड़े सागौन के हरे पेड़ काटकर खेत बनाए जा रहे हैं। वन विभाग मामले में बेखबर है। 
विज्ञापन


बता दें कि विदिशा जिले के झूकर जोगी, नेनवास, माडखो, शहर खेड़ा, जगतपुर में वन माफिया लगातार सागौन के पेड़ काटकर जमीन तैयार कर रहे हैं। कई दिनों से जंगलों को काटकर खेत बनाने का कार्य चल रहा है, कई सागौन के पेड़ों को काटकर फेंक दिया जाता है, या फिर आग लगा दी जाती है। कई पेड़ों में कुल्हाड़ी से कट लगाकर छोड़ दिए गए हैं, ताकि सूखने के बाद उनको आसानी से जला दिया जाए। वन माफिया इतने सक्रिय होकर वनों को काट कर जमीन बना रहे हैं और वन परिक्षेत्र लटेरी के उत्तर दक्षिण के बीट गार्ड और वन पाल को इसकी भनक तक नहीं लगती। 

कंपार्टमेंट 351 और कंपार्टमेंट 347 में जिस तरह पेड़ों को काटकर खेत बनाने का कार्य और अतिक्रमण करना लगातार जारी है। इससे वन अधिकारियों की लापरवाही और वनों को काटने वालों की दबंगईं से शासन को लाखों की हानि होती दिखाई दे रही है। मामले को लेकर वन विकास निगम डीएम तरुण कौरव को पेड़ कटने और अतिक्रमण होने की जानकारी दी गई तो उनका कहना है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, आप बता रहे हैं तो में दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें