फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: मछली विभाग का सहायक संचालक फंसा भोपाल लोकायुक्त के जाल में, 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा

सार

भोपाल लोकायुक्त ने मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ आरोपी संतोष कुमार दुबे को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विदिशा में मछली विभाग के सहायक संचालक पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ आरोपी संतोष कुमार दुबे को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दरअसल अगस्त 2022 का एक आदेश था, जिसमें हितग्राही को लगभग एक लाख 80 हजार रुपये का भुगतान करना था। बजट आने के बाद राशि हितग्राही के खाते में जमा की गई थी, लेकिन उस राशि में 50,000 की राशि सहायक संचालक को देने का तय किया गया था। लोकायुक्त पुलिस की निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर फरियादी हरिराम रैकवार की शिकायत की पुष्टि के बाद सहायक संचालक संतोष कुमार दुबे को आज विदिशा में 50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें