Vidisha: विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाली लटेरी विकास खण्ड में 5 माह से वेतन न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विदिशा के मुरवास में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग 1 सुनील शर्मा ने बताया कि विगत पांच माह से हम अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में परिवार पालने का संकट आन खड़ा हो गया। नौकरी करने के बाद भी हमें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, इस लिए आत्महत्या का कदम उठाना पढ़ रहा है।
विज्ञापन
तीन तीन BEO पदस्थ
इस दौरान जो हैरान करने बाली बात सामने आई है बो सबको चौका देगी। विदिशा के लटेरी विकासखंड में एक संस्था में तीन BEO (विकास खण्ड अधिकारी) कार्य कर रहे हैं। एक BEO के पास संस्था का चार्ज है, दूसरा BEO आहरण के लिए अधिकृत किया गया है तथा तीसरा BEO सहायक BEO के पद पर पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश का यह ऐसा पहला अनोखा मामला होगा जहां एक विकासखंड में तीन तीन BEO पदस्थ किए गए हों।