फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan: अफसरों पर भड़के केंद्रीय मंत्री शिवराज, कहा- इतने बेरहम हो गए अधिकारी, संवेदना नहीं बची

Sat, 05 Jul 2025 07:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारी बारिश के बीच खिवनी खुर्द पहुंचे। आदिवासियों के नुकसान का जायजा लिया और सहायता का भरोसा दिलाया। अफसरों की लापरवाही पर नाराज़गी जताई। आदिवासी बहनों ने उन्हें भोजन कराया। शिवराज ने कहा—सेवक बनकर आया हूं, हर पीड़ित को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विदिशा में गिरते पानी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भारी बारिश के बीच अपने संसदीय क्षेत्र के खिवनी खुर्द गांव पहुंचे। कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलते हुए उन्होंने बाढ़ और बारिश से प्रभावित आदिवासी परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को भी आड़ेहाथ लिया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, आपके सेवक के रूप में आया हूं, ताकि आपका दर्द बांट सकूं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के साथ है और गरीब कल्याण ही उसका उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पीड़ित आदिवासी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- हमारी सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध, CM बोले- कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाती है
विज्ञापन


अफसरों पर गिरेगी गाज
शिवराज सिंह चौहान ने कुछ अधिकारियों पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी जिन्होंने सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री आदिवासियों के नुकसान को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं। जल्द ही सर्वे कराकर प्रभावितों को भरपाई दी जाएगी। तत्काल सहायता के लिए स्वेच्छानुदान से मदद की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोर्ट की टिप्पणी के बाद MP में OBC आरक्षण पर सियासत, पटवारी बोले-OBC से सिर्फ वोट लेना चाहती है भाजपा

आदिवासी बहनों के घर किया भोजन
स्थानीय आदिवासी बहनों ने अपने अस्थाई घर में प्रेमपूर्वक मंत्री शिवराज सिंह को भोजन कराया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में लगी पंचायत में शामिल हुए और अपनी समस्याएं साझा कीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें