फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: पीतल मिल चौराहे पर ई-बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 35 बाइक जलकर खाक; बैटरी के धमाकों से भड़की लपटें

Wed, 06 May 2026 04:15 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा के पीतल मिल चौराहे पर तीन मंजिला ई-बाइक शोरूम में देर रात भीषण आग लगी। 30-35 इलेक्ट्रॉनिक बाइक व दस्तावेज खाक हो गए। शोरूम में फंसे 6 लोगों को जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया है। 
विज्ञापन
ई बाइक के तीन मंजिला शोरूम में लगी अचानक आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन क्षेत्र के पीतल मिल चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में रखी करीब 30 से 35 नई ई-बाइक जलकर खाक हो गईं। हादसे में जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर भी पूरी तरह नष्ट हो गए। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू कर शोरूम में फंसे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे पीतल मिल रोड स्थित इस तीन मंजिला शोरूम के ग्राउंड फ्लोर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पहली और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में चार्जिंग पर लगी ई-बाइकों की बैटरियों में एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे आग और विकराल हो गई। ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय शोरूम की ऊपरी मंजिल पर एक ही परिवार के 6 सदस्य सो रहे थे, जबकि अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। आग और धुएं के कारण सभी लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग के कारण सीढ़ियों का रास्ता बंद हो गया था। ऐसे में जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि धुएं के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


पढे़ं: BJP के साथ जुड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा': उज्जैन में बोले सांसद पप्पू यादव, क्या कहा?

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। तब तक शोरूम में रखा पूरा स्टॉक, कंप्यूटर, कागजात और इंटीरियर जलकर राख हो चुका था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि चार्जिंग पर लगी किसी ई-बाइक की बैटरी में विस्फोट हुआ, जिससे आग भड़क गई। हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शोरूम संचालक के अनुसार इस हादसे में करीब 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

देर रात हुए इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें