फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: पटवारी पति की अस्पताल के फर्श पर मौत, एसआई पत्नी वहीं बच्चों के साथ बिलखती रही

Thu, 06 May 2021 05:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर

सार

कोरोना काल में देशवासियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजाना ऐसी खबरें आ रही है, जो विचलित कर रही हैं। यह खबर मप्र के अशोक नगर जिले की है।।
 
विज्ञापन
अस्पताल में पति के शव के पास विलाप करती एसआई - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की बदहाली अब किसी से छिपी नहीं है। मप्र के अशोक नगर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस की एक सब इंस्पेक्टर पति के शव के साथ बैठकर बिलख रही हैं। उनके पास उनके बच्चे भी बिलख रहे हैं। पटवारी पति को अस्पताल में सही इलाज तक नहीं मिल सका और उन्होंने फर्श पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


एसआई के मृत पति कमलेश भगत अशोक नगर जिले की मुंगावली तहसील के पटवारी थे।  विडंबना यह है कि वे स्वयं मुंगावली तहसील के कंटेनमेंट जोन प्रभारी भी थे। उन्होंने बुधवार सुबह अशोक नगर जिला अस्पताल के फर्श पर ही दम तोड़ दिया। 

दिवंगत पटवारी कमलेश भगत की पत्नी आद्रियाना भगत, चंदेरी थाने में सब इंस्पेक्टर हैं। आंद्रियाना ने कहा कि पति कोरोना काल में संक्रमित हो गए थे। मंगलवार देर रात कड़ी मशक्कत में अस्पताल में बेड मिल गया था। मगर वहां कोई व्यवस्था तक नहीं थी। उन्हें घुटन हो रही थी। वार्ड में एक पंखे तक की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही कोई देखने वाला नहीं था। ऐसे में हम लोग उन्हें बाहर लेकर आए। उन्हें फर्श पर ही लिटा दिया। बुधवार सुबह उन्होंने फर्श पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसआई आंद्रियाना ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर देखने भी नहीं आए थे। उनका पति का ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा था। जिला अस्पताल के फर्श पर ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद बच्चे पिता के शव के पास बिलख रहे थे। उसके बाद एसआई दोनों बच्चों को संभालती और शव से लिपटकर रोती रही। 

कलेजा कंपा देने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग सरकारी व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं। मप्र समेत देश के कई इलाकों से अस्पतालों में मरीजों की दुर्दशा की खबरें आ रही हैं। गत दिनों रतलाम में भी एक वकील की ऐसे ही इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें