फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘मेरे राजस्थान आने पर सवाल उठाने वालों ने न तो संविधान पढ़ा न कानून’, धनखड़ का गहलोत पर निशाना

Sat, 07 Oct 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत ने पिछले महीने उपराष्ट्रपति के लगातार राजस्थान दौरे पर तंज कसते हुए कहा था कि अब सिर्फ राष्ट्रपति का आना ही बाकी है। गहलोत ने कहा था कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति को अभी राजस्थान नहीं आना चाहिए। 
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ याचिका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे धनखड़ ने कहा, लोग कह रहे हैं, क्यो आते हो बार-बार। पता नहीं क्यों कह रहे हैं। ऐसा कहने वाले ने न तो संविधान को पढ़ा, न कानून को। ना ही उन्होंने अपने पद की मर्यादा रखी। थोड़ा कानून में झांक लेते तो उन्हें पता चल जाता कि भारत के उपराष्ट्रपति की कोई भी यात्रा अचानक नहीं होती। बहुत सोच-विचार और मंथन के बाद होती है।

विज्ञापन


दरअसल, गहलोत ने पिछले महीने उपराष्ट्रपति के लगातार राजस्थान दौरे पर तंज कसते हुए कहा था कि अब सिर्फ राष्ट्रपति का आना ही बाकी है। गहलोत ने कहा था कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति को अभी राजस्थान नहीं आना चाहिए।  धनखड़ ने शुक्रवार को गहलोत का नाम लिए बिना कहा, आपने कह दिया, मेरा आना ठीक नहीं है। किस कानून के तहत मेरा आना ठीक नहीं है। उपराष्ट्रपति ने कहा, यहां आने से पहले रास्ते में दुखी मन से मैंने एक कविता लिखी, खता क्या की हमने पता ही नहीं, आपत्ति क्यूं है उन्हें हमारे घर आने की, पता ही नहीं। ये कैसा मंजर है समझ से परे है, सवालिया निशान क्यों है अपने घर आने, क्या जुल्म है? पता ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें